फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कैडेट्स को साइबर अपराध से बचने को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। 23 यूपी बटालियन एनसीसी मुरादाबाद के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज और ग्रीन मीडोज पब्लिक स्कूल में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण कैंप में कैडेट्स को साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

साइबर क्राइम इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार शर्मा, हवलदार प्रशांत कुमार, हवलदार बबीता कुमारी ने बताया कि आपकी छोटी सी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है। इसलिए अपना ओटीपी किसी को ना दें, अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड को सुरक्षित करें। अनजाने लिंक पर क्लिक न करें। मद्य निषेध विभाग के द्वारा नशा मुक्ति से संबंधित भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
क्षेत्रीय अपर मघ निषेध अधिकार मनोज कुमार, कैंप कमांडेंट कर्नल रघु पठानिया ने कैडेट्स को स्वयं नशा न करने और अपने परिवारजनों व अन्य लोगों को भी नशा न करने देने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता कैडेट्स को प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल सीएस भट्ट, जादूगर अजय दिवाकर, मेजर राजीव ढल, कैप्टन छत्रपाल सिंह, सेकंड ऑफिसर डॉ रविंद्र पाल सिंह, सेकंड ऑफिसर कल्पना आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें