फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गोविंदपुरम योजना की जमीनों का सत्यापन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एमडीए ने गोविंदपुरम योजना की जमीनों का सत्यापन शुरू कर दिया है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद रेरा में पंजीकरण के लिए फाइल भेजी जाएगी।
विज्ञापन

एमडीए दिल्ली रोड से सटे मंगूपुरा में गोविंदपुरम टाउनशिप योजना के लिए टोपो ग्राफिकल सर्वे का काम करीब पूरा हो चुका है। टोपो ग्राफिकल सर्वे के जरिये भूमि की सतह की ऊंचाई, ढलान, जलनिकासी, पेड़ आदि की जानकारी मिलेगी। इसी आधार पर परियोजना की डिजाइन और लेआउट तैयार किया जाएगा। इस योजना का विस्तार करने के लिए डेढ़ हेक्टेयर जमीन जिला प्रशासन से खरीदी जाएगी। अभी और किसानों से जमीन खरीदने की योजना भी तैयार की गई है। योजना के लिए एमडीए 34 हेक्टेयर जमीन की खरीद हो चुकी है। डेढ़ एकड़ सरकारी जमीन लेने के लिए डीएम को प्रार्थनापत्र भेजा गया है। बाकी किसानों से जमीन खरीदने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

अभी तक 80 प्रतिशत जमीन खरीदी गई है। कुछ जमीनों को खरीदने के लिए एमडीए के अधिकारियों ने किसानों की सहमति ले ली है। इसकी पुष्टि एमडीए सचिव अंजूलता ने की है। योजना का नामकरण प्रसिद्ध खगोल वैज्ञानिक गोविंद स्वरूप के नाम पर रखा गया है। इसमें आवासीय फ्लैट, स्कूल, अस्पताल, कम्युनिटी हॉल और बाजार की सुविधाएं होगी। सुविधा के लिए टाउनशिप के अंदर सड़कों का निर्माण किया जाएगा। दिल्ली रोड पर मंगूपुरा के पास एमडीए 45 हेक्टेयर भूमि पर अत्याधुनिक टाउनशिप बसाया जाएगा। नई टाउनशिप में फ्लैटों का भी निर्माण होगा। साथ ही लोगों को दिल्ली रोड के नजदीक उचित मूल्य पर प्लाट भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें