अवैध वेंडरों के ठिकानों का जायजा लेने पहुंची सीनियर डीसीएम की टीम पर बुधवार को हमला हो गया। टीम पर पत्थर बरसाए गए, जिसमें एसीएम का सिर फूट गया। अधिकारियों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। अचानक पहुंची टीम अवैध वेंडरों के ठिकानों की वीडियोग्राफी करा रही थी।
जिसपर अवैध वेंडर भड़क गए और टीम पर पत्थर बरसाने लगे। सीनियर डीसीएम विवेक शर्मा एसीएम दिलीप सेठ के साथ बुधवार को अचानक रेलवे स्टेशन पहुंच गए। बिना किसी सूचना और सुरक्षा कर्मियों को साथ लिए वो अवैध वेंडरों के ठिकानों का जायजा लेने लगे।
लाइनपार में कई जगहों पर इधर-उधर नाश्ता और खाना तैयार किया जा रहा था। जिसकी वह वीडियो बनाने लगे। दोनों अधिकारी आगे बढ़े चले गए। इस बीच अवैध वेंडरों ने हमला कर दिया। अचानक शुरू हुई पत्थरबाजी में एसीएम दिलीप सेठ का सिर फूट गया हो गए।
दोनों अधिकारियों किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। बाद में घटना की जानकारी उच्चाधिकारयों को दी गई। सीनियर डीसीएम विवेक शर्मा ने बताया कि स्टेशन पर वेंडरों के ठिकानों की वीडियोग्राफी कराई जा रही थी। तभी अवैध वेंडरों ने हमला बोल दिया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।