करुला स्थित प्रथमा बैंक के बाहर लाइन में खडे लोगो ने लगाया जाम।
- फोटो : अमर उजाला
एसबीआई की पाकबड़ा शाखा में बुधवार दोपहर कैश की मांग कर रहे ग्राहकों को धक्का मारकर बैंक से बाहर निकाल दिया गया। बैंक कर्मचारियों के इस व्यवहार पर लोग भड़क गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
पाकबड़ा थाने के सामने दिल्ली हाईवे पर लोगों ने जाम लगाकर बैंक कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया और यातायात सुचारु कराया।
पाकबड़ा में थाने के सामने भारतीय स्टेट बैंक की शाखा है। बुधवार की सुबह से ही ग्राहकों की लंबी लाइन लग गई थी। कई घंटे लाइन में लगने के बाद लोगों का पता चला कि कैश नहीं है। कैश न होने की जानकारी पर लोग भड़क गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
बैंक मैनेजर ने पुलिस बुलवाकर ग्राहकों को धक्के देकर बैंक से बाहर निकलवा दिया। बैंक कर्मचारियों के इस व्यवहार से लोग भड़क गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद ग्राहकाें ने थाने के सामने हाईवे पर पहुंचकर जाम लगा दिया। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया और हाईवे से हटाकर जाम खुलवाया।