फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बुध बाजार में खड़ी गाड़ियों का हुआ चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुध बाजार में अवैध रूप से गाड़ी पार्क करने पर 24 से अधिक वाहनों का बुधवार को चालान काट दिया गया। साथ ही लावारिस वाहनों को जब्त कर नगर निगम कार्यालय में भेज दिया गया। बाद में सभी से जुर्माना वसूलने के बाद वाहनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

यह कार्रवाई नगर निगम के प्रवर्तन दल और यातायात विभाग ने संयुक्त रूप से की है। इस कार्रवाई से बुध बाजार क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बना रहा। कार्रवाई के दौरान करीब दो दर्जन वाहनों को चालान किया गया। प्रवर्तन दल के नईम हैदर ने बताया कि बुध बाजार क्षेत्र को निगम ने नो पार्किंग जोन घोषित कर रखा है। यहां अवैध रूप से गाड़ियां खड़ी की जा रही हैं जिससे जाम की स्थिति बन रही है। निगम ने बुध बाजार में आने वाले लोगों के लिए इंपीरियल तिराहे के पास रैन बसेरा और रोडवेज बस स्टैंड के पास इंडियन ऑयल परिसर में पार्किंग का स्थान दिया है। यहां मासिक पास बनाने की भी व्यवस्था दी गई है लेकिन फिर भी लोग अवैध रूप से बाजार क्षेत्र में गाड़ी खड़ी कर रहे हैं। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें