फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिलारी से शाहबाद को जाने वाली मुख्य सड़क टूटने से दुर्घटनाग्रस्त हो रहे वाहन

Tue, 18 Aug 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर से शाहबाद को जाने वाली मुख्य सड़क पर दोनों ओर गहरे गड्ढे बन जाने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। नगर से नगलिया जट होते हुए कुंदरकी विकासखंड को जोड़ने वाली सड़क उखड़ने से अनेक स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिलारी नगर में आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर महाराणा प्रताप चौक से जो सड़क शाहबाद होते हुए रामपुर, बरेली और बदायूं आदि जनपदों को जा रही है इस सड़क पर दिनभर वाहनों की काफी आवाजाही रहती है। कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन होने की वजह से मुरादाबाद से सीधे रामपुर को जाने वाले भारी वाहन भी बिलारी से इसी सड़क पर होते हुए वाया शाहबाद रामपुर जा रहे हैं। नगर में महाराणा प्रताप चौक से लेकर चौधरी चरण सिंह पार्क तक लगभग एक किमी लंबाई में इस मुख्य सड़क में अनेक गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश में गड्ढे में पानी भर जाने से भारी वाहनों के गुजरने पर सड़क टूटकर गड्ढे और गहरे हो रहे हैं। उद्योग व्यापार मंडल बिलारी के अध्यक्ष संजय जैन का कहना है कि तहसील प्रशासन के माध्यम से लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भेजने के बाद भी टूटी सड़क ठीक नहीं कराई जा रही है।



बिलारी नगर में चौधरी चरण सिंह पार्क के सामने से एक सड़क नगलिया जट, खाबरी अव्वल, मिलक खाबरी,बगरौआ होते हुए कुंदरकी धर्मपुर मुख्य सड़क मार्ग में जाकर मिल जाती है। यह सड़क दो विकासखंडों के ग्रामों को आपस में जोड़ती है। इस सड़क पर बिलारी नगर से लेकर नगलिया जट तक लगभग दो किमी लंबाई में अनेक गहरे गड्ढे हो गए हैं। ग्राम पंचायत नगलिया जट के प्रशासक चौधरी संजीव उर्फ सोनू ने बताया कि टूटी सड़क को ठीक कराने के लिए क्षेत्र के लोग संपूर्ण समाधान दिवस में ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन अभी तक लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। एडीओ पंचायत शकी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें