ठाकुरद्वारा। मुरादाबाद हाईवे पर बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार उत्तराखंड रोडवेज की बस में ने सामने से आ रही एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। एक अन्य दुर्घटना में डंपर की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया।
जनपद रामपुर के थाना स्वार के गांव सैद नगर निवासी एक परिवार के लोग कार से ठाकुरद्वारा में अपने किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आ रहे थे। तभी मुरादाबाद हाईवे पर दोपहर एक बजे गांव रामूवाला गनेश के पास सामने से आ रही उत्तराखंड के रामनगर डिपो की तेज रफ्तार बस ने कार को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद रोडवेज बस को छोड़कर उसका चालक परिचालक मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में सवाल घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। घायलों में जनपद रामपुर के सेद नगर निवासी मोहम्मद नबी, जायरा बिलकिस और कार चालक घायल हो गए। जबकि एक घायल को काशीपुर ले जाया गया है। घायल दोनों महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें भी निजी एंबुलेंस से काशीपुर भेज दिया गया। पुलिस ने मौके से दुर्घटनाग्रस्त कार और रोडवेज की बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर रतपुरा करनपुर मार्ग पर बाइक से सड़क पार कर रहे गांव मोहिद्दीन पुर निवासी राकेश कुमार को डंपर ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। राकेश कुमार को पहले नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।