फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नशीली दवा बेचने के आरोपी की तलाश में उत्तराखंड पुलिस ने मेडिकल स्टोर पर मारा छापा

Wed, 17 Sep 2025 02:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। उत्तराखंड के काशीपुर पुलिस ने मंगलवार को ड्रग्स तस्करी और नशीली दवाइयां बेचने के आरोपी की तलाश में मंगलवार को नगर के मास फार्मासिस्ट यूटिकल्स मेडिकल स्टोर पर छापा मारा, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने मेडिकल स्टोर के अंदर जाकर भी जांच की।
विज्ञापन

काशीपुर कोतवाली के एसएसआई अनिल जोशी और एसआई मनोज सिंह ने बताया कि मई माह में उन्होंने काशीपुर निवासी अनस को 2400 नशीले कैप्सूलों के साथ पकड़ा था। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया था कि उसका भाई शमी ठाकुरद्वारा स्थित मास फार्मासिस्ट यूटिकल्स मेडिकल स्टोर के संचालक मोहम्मद शहबाज उर्फ असद से नशीले कैप्सूल खरीदकर लाता था और दोनों भाई यहां पर उन्हें बेचकर मुनाफा कमाते थे। बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों भाइयों को जेल भेज दिया था। बाद मेंश्मी को कोर्ट के आदेश पर जेल से रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, लेकिन उसने शहबाज उर्फ असद का पता नहीं बताया। मंगलवार को आरोपी मेडिकल संचालक शहबाज की तलाश में छापा मारा था, लेकिन आरोपी नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस वापस चली गई।
पहले भी कई मामले आ चुके हैं सामने
ठाकुरद्वारा से उत्तराखंड के लिए नशीली दवाओं की तस्करी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। करीब पांच वर्ष पूर्व नगर के कमालपरी चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर ने छापा मारकर लाखों के ड्रग्स बरामद किए थे। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इसके अलावा का उत्तराखंड के काशीपुर और जसपुर में पकड़े जाने वाले लोग नशीले ड्रग्स ठाकुरद्वारा से लाने की बात कहते हैं लेकिन यहां पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है। स्मैक भी ठाकुरद्वारा से खरीद कर उत्तराखंड के जसपुर ले जाकर बेचने के मामले भी पिछले दिनों प्रकाश में आए थे लेकिन पुलिस के कोई ठोस कार्रवाई न करने से नशीले कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 1,2,3 ठाकुरद्वारा नगर में स्थित मेडिकल स्टोर पर नशीले ड्रग्स बेचने क के मामले में जांच करती उत्तराखंड पुलिस
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें