फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: राजस्व विभाग ने पैमाइश कर मंदिर कमेटी को सौंपी विवादित भूमि

Wed, 17 Sep 2025 02:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। गांव उस्मानुपर में मंदिर की भूमि को लेकर चल रहे विवाद को निपटाने के लिए राजस्व विभाग की टीम मंगलवार को पुलिस के साथ पहुंची और पैमाइश के बाद विवादित भूमि मंदिर कमेटी को सौंप दी। टीम ने मंदिर की भूमि की पैमाइश कर वहां पर उसका सीमांकन कर पिलर गढ़वा दिए।
विज्ञापन

उस्मानपुर गांव स्थित मंदिर निर्माणाधीन हाईवे के दायरे में आ गया, जिस पर प्रशासन ने मंदिर कमेटी को पास में ही भूमि दी गई थी, लेकिन इस भूमि को अपना बताते हुए गांव के कुछ लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। शनिवार को हुई पैमाइश के आधार पर मंदिर कमेटी के लोगों ने निर्माण की कोशिश की तो दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। साथ ही गांव के ही राकेश कुमार व छत्रपाल सिंह आदि ने एसडीएम को ज्ञापन देकर शिकायत कर दी थी।
मंगलवार को एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार लोकेश कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची तो गांव के मुकेश कुमार ने कोर्ट का आदेश दिखाते हुए इस भूमि पर अपना दावा किया, लेकिन अधिकारियों ने उसे मानने से इन्कार कर दिया। हल्का लेखपाल राधेश्याम ने बताया कि आदेश में भूमि की कोई गाटा संख्या का उल्लेख नहीं है। न ही इस मामले में राजस्व विभाग को प्रतिवादी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें