फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चोरी का माल खरीदने के आरोप में सराफ को उठा ले गई उत्तराखंड पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर में एक सराफ की दुकान पर सोमवार को उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के थाना दिनेशपुर की पुलिस ने छापा मारा। पुलिस सराफ को चोरी के सोने चांदी के जेवर खरीदने के आरोप में पकड़ कर ले गई है।
विज्ञापन

उत्तराखंड की दिनेशपुर थाना की पुलिस पहले कोतवाली ठाकुरद्वारा में पहुंची। पुलिस ने वहां पर अपनी आमद कराई। कोतवाली पुलिस के सहयोग से नगर के शगुन तिराहा पास स्थित सराफ की दुकान पर छापा मारा। पूछताछ के बाद पुलिस उसे वहां से अपने साथ ले गई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि थाना दिनेशपुर क्षेत्र में कई चोरी हुई हैं। जिसमें पुलिस ने चोरी में शामिल एक बदमाश को पकड़ा है। उसने चोरी के जेवर ठाकुरद्वारा नगर के व्यापारी को बेचने की जानकारी दी है। आरोपी की दुकान कई दिन से बंद थी आज दुकान खुली तो उत्तराखंड पुलिस को अपने मुखबिर से दुकान खुली होने के बारे में जानकारी मिली। इस पर पुलिस दुकान पर पहुंची और चोरी का माल खरीदने के आरोप में सराफ व्यापारी को पकड़ कर ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें