फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग मैस की छत पर मिली प्रयोग हुई पीपीई किट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमितों की देखरेख में लगे चिकित्सा स्टाफ के प्रयोग में आ चुकी वस्तुओं के कचरे को निस्तारित करने में जिला अस्पताल में भी लापरवाही देखने को मिली। नर्सिंग मैस की छत पर प्रयोग की हुई पीपीई किट मिलने से हड़कंप मच गया। नर्सिंग स्टाफ ने शिकायत की तो अनन-फानन में सीएमएस के आदेश के बाद उसे निस्तारित किया गया। पूरे इलाके को सेनिटाइज किया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में नर्सिंग मैस की छत पर सोमवार को इस्तेमाल की हुई कोरोना किट मिली। नर्सिंग मैस के स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दी। सीएमएस को पूरी घटना की जानकारी देने वाले सीपी सिंह ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे वह नर्सिंग मैस की छत पर पहुंचे तो वहां एक इस्तेमाल की गई कोरोना किट पड़ी दिखाई दी। जबकि कोरोना किट को इस्तेमाल करने के तुरंत बाद नष्ट करने का नियम है। इस्तेमाल की गई कोरोना किट के बाहरी हिस्से पर वायरस मौजूद होने का खतरा होता है। ऐसे में यह संक्रमण की वजह बन सकती है। कोरोना किट नर्सिंग मैस की छत पर मिलने की सूचना से पूरे स्टाफ में हड़कंप मच गया। सीपी सिंह ने बताया कि उनकी सूचना के बाद पहुंचे मेडिकल स्टाफ ने किट को वहां से हटाया। बाद में नगर निगम की टीम ने इलाके को सेनिटाइज भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें