फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: उर्स-ए-नईमी का आगाज, सजी नातिया महफिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मौलाना मुफ्ती हकीम सैयद मुहम्मद नईमुद्दीन कादरी मुरादाबादी के दो दिवसीय सालाना उर्स-ए-नईमी का आगाज बृहस्पतिवार को मदरसा जामिया नईमिया में हुआ। पहले दिन फज्र की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी और नातिया महफिल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


चांद नईमी ने बे-तलब भीख यहां मिलती है आते-जाते, यह वो दर है कि जहां दिल नहीं तोड़े जाते। यह है आका की इनायत, वो करम करते हैं, वरना हम जैसे कहां दर पर बुलाए जाते नात पढ़ा। महफिल की सदारत सैय्यद इनामुद्दीन मुनीम नईमी ने फरमाई, जबकि सैय्यद शाबिउद्दीन नईमी ने खुसूसी दुआ कराई। वहीं इशा की नमाज के बाद जलसा आयोजित किया गया। जलसे में राजस्थान से तशरीफ लाए मौलाना खालिद अय्यूब मिस्बाही ने हजरत सदरुल अफाजिल की इल्मी, दीनी और तफ्सीरी सेवाओं पर रोशनी डाली।

जलसे में राही बस्तवी साहब ने भी अपने खूबसूरत कलाम से महफिल को रौनक बख्शी। असलम गोंडवी ने भी अपना कलाम पेश कर अकीदतमंदों की भरपूर दाद हासिल की।

उर्स के दूसरे दिन तकरीरी जलसा, महफिल-ए-नात और रात 12:22 बजे विसाली कुल शरीफ का आयोजन किया जाएगा।

इस दाैरान सैय्यद रायसुद्दीन नईमी, सैय्यद असलम नईमी, सैय्यद मोहम्मद हाशिम नईमी, सैय्यद नईमुद्दीन नईमी, सैय्यद गुलाम हैदर नईमी, मुफ्ती सुलेमान नईमी, मुफ्ती अली अकबर आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें