फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किशोरी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर एक युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता के चाचा ने विरोध किया तो आरोपी ने किशोरी को अगवा करने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़िता के चाचा ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके बड़े भाई और भाभी की मृत्यु हो चुकी है। भाई की दो बेटियां और दो बेटे हैं। 15 वर्षीय बड़ी भतीजी आठवीं कक्षा में पढ़ती है। पड़ोस में सक्षम और उसकी पत्नी नेहा किराये पर रहते है। सक्षम के पास उसका रिश्तेदार मझोला के रामेश्वर काॅलोनी निवासी प्रिंस गुप्ता आता है। आरोप है कि सक्षम और उसकी पत्नी नेहा उसकी भतीजी को बहाने से अपने घर बुला लिया।
यहां प्रिंस ने भतीजी के साथ छेड़खानी की और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने 28 मई को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता के चाचा ने विरोध किया तो आरोपी ने पीड़िता को अगवा करने की धमकी दी। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी प्रिंस गुप्ता, नेहा और उसके पति सक्षम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें