फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: उरमू ने रेल प्रशासन के सामने उठाया रिक्त पदों पर भर्ती का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन और रेल प्रशासन के बीच स्थायी वार्ता तंत्र का आयोजन बृहस्पतिवार को हुआ। उरमू के महामंत्री व एनएफआईआर के कार्यकारी अध्यक्ष बीसी शर्मा इस बैठक में शामिल होने पहुंचे और डीआरएम समेत सभी अधिकारियों से मिले। उन्होंने आठवें वेतन आयोग के गठन के बाद मंडल स्तर से विवरण भेजने के लिए रेल प्रशासन के सामने सुझाव रखे।
विज्ञापन

महामंत्री ने कहा कि कर्मचारियों को मिलने वाले लाभों को केवल जीएसटी और पर्चेज प्लान तक सीमित न रखकर एक टैक्स मैट्रिक्स तैयार की जाए। कर्मचारियों को दिए गए क्वार्टर मानक से नीचे हैं। पानी, सफाई और टॉयलेट जैसी आवश्यक सुविधाओं की कमी है। इनमें सुधार कराया जाए। कर्मचारियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। लर्निंग स्टाफ, केबिन यूनिट, स्टेशन, कर्मशाला स्टाफ सहित ग्रेड, रनिंग स्टाफ की 529 वेकेंसी भरने के साथ लोकोपायलट गुड्स की 83 और सहायक लोको पायलट की 39 वैकेंसी जो प्रशासन के द्वारा कम की गई थी उनको बढ़ाया जाए। कर्मचारियों की आय पर लगने वाले टैक्स का प्रभाव और उससे मिलने वाली छूट, कर्मचारियों द्वारा उपयोग की जाने वाली वस्तुओं एवं सेवाओं पर लागू टैक्स का बोझ का तुलनात्मक विश्लेषण मेटरिक्स फॉर्म में प्रस्तुत किया जाए, जिससे कर्मचारियों के वित्तीय हितों को सही ढंग से समझा जा सके।
रनिंग कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने जोन में की गई स्थानांतरण के निवेदनों पर ध्यान दिया जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि सभी मुद्दों को लिखित रूप से भारत सरकार को भेजा जाएगा। बैठक का समापन सकारात्मक वातावरण में हुआ। सभी बिंदुओं पर गंभीरता से चर्चा की गई और समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया गया। बैठक में डीआरएम संग्रह मौर्य, एडीआरएम एसपी तिवारी, पारितोष गौतम, सीनियर डीपीओ अजय सोयल, सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता, सीनियर डीओएम आशीष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


संगठन की ओर से मंडल मंत्री धर्मवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष एसके उपाध्याय, सहायक मंडल सचिव पीके भटनागर, शेखर, संदीप, सिद्धार्थ, शंकर, अरविंद दिवाकर, रईस अहमद, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें