फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: घायल ट्रक चालक की इलाज के दौरान मौत

Fri, 19 Sep 2025 02:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
कुंदरकी के मोहल्ला सादात पूर्वी निवासी मृतक ट्रक चालक नफीस खान बका फाइल फोटो संवाद
विज्ञापन
कुंदरकी। दुर्घटना में कुंदरकी के घायल ट्रक चालक नफीस ने मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ दिया। बाइक की टक्कर लगने वह गंभीर रूप से घायल हुआ था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार शाम कुंदरकी नगर में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार एक बाइक की जोरदार टक्कर लगने से कुंदरकी नगर के मोहल्ला सादात पूर्वी में लाल मस्जिद के पास निवासी ट्रक चालक नफीस खान (36) गंभीर रूप से घायल हुआ था जिसको पहले सीएचसी में भर्ती कराया लेकिन सिर में गंभीर चोट होने पर उसको बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया।
बाद में परिजन उसको मुरादाबाद के ही कॉसमॉस अस्पताल में ले गए लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से भी मना कर दिया। शाम में मुरादाबाद से जब चालक का शव उसके घर पहुंचा तो परिजनों में चीत्कार मच गई जिनको सगे संबंधी और रिश्तेदार दिलासा देते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें