फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जीरो पाॅइंट पर बनेगा अर्बन विस्टा प्लाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली की ओर से शहर में प्रवेश करते ही नजर आने वाला जीरो पाॅइंट अब सिर्फ यातायात का चौराहा नहीं रहेगा। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण यहां अर्बन विस्टा (जीरो पाॅइंट) प्लाजा विकसित करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत इस स्थान को आधुनिक सुविधाओं से युक्त सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां हरियाली, कलात्मक संरचनाओं और स्थानीय विरासत को दर्शाने वाली कलाकृतियों के साथ लोगों के बैठने, घूमने और मनोरंजन की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन




दिल्ली-मुरादाबाद मार्ग पर स्थित इस प्लाजा में थीम आधारित लैंडस्केपिंग की जाएगी। इसके लिए स्थानीय जलवायु के अनुकूल पौधों का चयन किया जाएगा। प्लाजा की पहचान एक विशिष्ट कलात्मक संरचना से होगी। यहां लगने वाली कलाकृतियों में मुरादाबाद की सांस्कृतिक विरासत और पहचान को दर्शाया जाएगा।

परियोजना में बच्चों के लिए अलग खेल क्षेत्र बनाया जाएगा। लोगों के बैठने के लिए छायादार स्थान विकसित होंगे। खानपान के लिए फूड कोर्ट और छोटे कारोबार के लिए कियोस्क बनाए जाएंगे। सार्वजनिक उपयोग के लिए आधुनिक शौचालय भी होंगे। इस तरह यहां आने वाले लोगों को कुछ समय बिताने और मनोरंजन की सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी। यातायात और पार्किंग को भी परियोजना का हिस्सा बनाया गया है। इसके तहत ऑटोमेटेड पार्किंग, बस स्टॉप और स्मार्ट टिकटिंग जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं। विज्ञापन के लिए रोशनी वाले आधुनिक डिस्प्ले भी लगाए जाएंगे। प्लाजा को दिव्यांगजनों सहित सभी लोगों के लिए सुगम बनाने पर जोर दिया गया है। एमडीए ने इस परियोजना के लिए डिजाइन-बिल्ड-ऑपरेट-मेंटेन (डीबीओएम) मॉडल अपनाया है। इसके तहत चयनित एजेंसी डिजाइन तैयार करने से लेकर निर्माण और रखरखाव तक की जिम्मेदारी संभालेगी। इसके लिए 20 साल की रियायत अवधि निर्धारित की गई है। यानी निर्माण के बाद भी लंबे समय तक प्लाजा के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी तय व्यवस्था के तहत रहेगी। एमडीए वीसी अनुभव सिंह का कहना है कि इस परियोजना से जुड़ा कुछ कार्य पूरा हो गया है। शेष कार्य भी जल्द पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें