फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य में लापरवाही मिले तो एल एण्ड टी कंपनी को कराएं ब्लैकलिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पार्षदों व भाजपा नेताओं ने शहर की खस्ताहाल सड़कों के लिए मुख्य रूप से सीवर लाइन बिछाने का कार्य कर रही एल एण्ड टी कंपनी को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की। इस पर नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि वह उसके कार्यों की पड़ताल करें। यदि लापरवाही पाई जाती है तो उसको ब्लैकलिस्ट कराने का काम करें।
विज्ञापन

दोपहर बाद पार्षदों से नगर विकास मंत्री रुबरू हुए। सफाई कर्मियों व अन्य संगठनों ने भी उन्हें ज्ञापन देकर समस्या बताई। पार्षद डिंपल सिंह ने मंत्री को बताया कि सीवर लाइन बिछाने का काम जो वर्ष 2013 में पूरा हो जाना चाहिए था वह अभी तक पूरा नहीं हो सका है। जल निगम और नगर निगम में आपस में भी तालमेल का अभाव है। नगर निगम एक ओर सड़क बनाता है वहीं जल निगम, एल एंड टी कंपनी उसे खोद कर छोड़ देती है। भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्र ने भी यही समस्या उठाई। मंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त से कहा कि वह एलएण्ड टी कंपनी के कार्यों की पड़ताल करवाएं। यदी कमी मिलती है तो कंपनी को काली सूची में डालने की कार्रवाई कराने के लिए लिखें। डिंपल ने कहा कि मुरादाबाद क्लब के पीछे स्थित ईसाई कालोनी के 15-20 परिवारों के यहां बिजली व पानी की समस्या है। उसकी व्यवस्था की जाए। मुरादाबाद पेपर कोरोगेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र कुमार ने ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया है कि मालिकों की मनमानी से कागज मूल्य में 60 से 70 फीसदी की वृद्धि हो गई है। ज्ञापन में मिल मालिकों द्वारा बढ़ाई गई कीमत वापस न लेने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई है।
उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष दीपक बाल्मीकि ने संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थाई किए जाने तथा उनके हो रहे शोषण को रोकने की मांग से संबंधित ज्ञापन दिया। नगर निगम मुरादाबाद अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ी जाति कर्मचारी, अधिकारी संघ के अध्यक्ष राजू भाई आंबेडकर ने सफाई कर्मचारियों को पूर्व में देय नगदीकरण के भुगतान के लिए पुन: आदेश पारित कराने, बीमारी की दशा में मेडिकल कैशलेश की सुविधा दिए जाने आदि की मांग की। नगर विकास मंत्री ने सभी को समस्या समाधान का शीघ्र आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें