फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शादी के लिए रखा गैस सिलिंडर चोरी होने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के काजीपुरा में सोमवार को गैस सिलिंडर चोरी हो गया। पीड़ित शक के आधार पर पड़ोसी के मकान में सिलिंडर खोजने पहुंचा तो हंगामा हो गया। नाराज पड़ोसी ने उनके खिलाफ पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन

काजीपुरा निवासी रवि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीस दिन बाद उसकी बहन शादी है। हलवाई ने खाना बनाने के लिए 10 गैस सिलिंडर का इंतजाम रखने को कहा था। सोमवार की रात उनके मकान में दो सिलिंडर रखे थे। इनमें एक भरा और दूसरा खाली था। रात में किसी समय मकान का गेट खोलकर चोर भरा सिलिंडर चोरी करके ले गया। मंगलवार की सुबह रवि सुबह जागा तो सिलिंडर गायब था।इससे परिवार के लोग हैरान रह गए। रवि और उनके परिवार के लोगों को पड़ोसी पर शक हुआ। इसी को आधार मानकर कई लोग पड़ोसी के मकान पर पहुंच गए मकान में तलाश करने लगे। इससे पड़ोसी को गुस्सा आ गया।दोनों तरफ से मामला गरमा गया।बात पुलिस चौकी तक पहुंच गई। दूसरे पक्ष ने रवि के खिलाफ भी शिकायत पत्र दिया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें