फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार दोपहर को तीमारदारों ने जमकर हंगामा किया। महिला मरीज की मौत होने पर परिजनों ने डाक्टर और स्टाफ के साथ अभद्रता की। खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद परिजन शव एंबुलेंस में रखकर ले गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डिलारी थानाक्षेत्र के जटपुरा गांव निवासी गीता वर्मा पत्नी राकेश वर्मा को तबीयत खराब होने पर शुक्रवार सुबह नौ बजे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। महिला को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टरों ने जांच की तो महिला का ऑक्सीजन लेबल 42 था। महिला को भर्ती कर ऑक्सीजन लगाई गई। भर्ती होने के दो घंटे बाद ही महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजन भड़क गए। उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर डाक्टर व स्टाफ के साथ अभद्रता शुरू कर दी। उनके साथ मारपीट की कोशिश भी की गई। डाक्टर और कर्मचारियों ने किसी तरह बचकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। इससे इमरजेंसी में अफरातफरी का माहौल हो गया। कुछ देर के लिए अन्य मरीजों का इलाज भी रुक गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि एक मरीज की मौत के बाद उनके परिजनों ने हंगामा किया था। इस मामले में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें