फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बाबा साहब का पोस्टर फाड़ने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापाडे (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र के मनकरा गांव में शरारतीतत्वों ने बाबा साहब डॉ. बीआर आंबेडकर का पोस्टर फाड़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। शनिवार सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वह पार्क में जुट गए और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। इसके बाद उन्होंने मूंढापांडे थाने पहुंचकर तहरीर दी और थाने के बाहर भी हंगामा किया।
विज्ञापन

मनकरा में शुक्रवार रात किसी ने आंबेडकर पार्क में लगे डॉ. बीआर आंबेडकर का पोस्टर फाड़ दिया था। शनिवार सुबह इसकी जानकारी मिली तो लोग पार्क पर पहुंच गए। लोगों ने कहा कि जानबूझकर बाबा साहब का अपमान किया गया है। उन्होंने थाने पहुंच कर घटना की तहरीर दी। थाने के बाहर भी लोगों ने नारेबाजी कर हंगामा किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने लोगों को समझाकर शांत कराया। कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें