फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रामगंगा विहार में मकान पर कब्जे को लेकर हंगामा, ब्लॉक प्रमुख को पीटा

Fri, 09 Oct 2026 02:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे मकान पर कब्जे को कुछ लोगों ने संभल के असमोली ब्लॉक प्रमुख संतोष देवी से मारपीट कर दी। उन्होंने भागकर जान बचाई। हमलावरों ने ब्लॉक प्रमुख का सामान बाहर फेंककर मकान में अपना सामान रख दिया।
विज्ञापन

सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों के आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने एक पक्ष से प्रदीप कुमार गुप्ता और दूसरे पक्ष से ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है।
सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में ब्लॉक प्रमुख संतोष देवी और उनके पति प्रभाकर चौधरी करीब दस साल से रामगंगा विहार मकान में रह रहे हैं। बुधवार की शाम करीब चार बजे प्रदीप कुमार गुप्ता करीब 50 महिला और पुरुषों के साथ मकान में पहुंच गए। उन्होंने संतोष देवी का मकान बाहर निकाल दिया। उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद प्रदीप गुप्ता के साथ आए लोगों ने अपना सामान मकान में रख दिया। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाना प्रभारी हरीश वर्धन सिंह फोर्स लेकर पहुंच गए। पूछताछ करने पर प्रदीप गुप्ता ने बताया कि संतोष देवी न तो किराया दे रही थीं और न ही मकान खाली कर रहे थे। कई बार उनसे मकान खाली कराने के लिए कहा गया लेकिन उन्हें डरा धमकाकर भगा दिया जाता था जबकि संतोष देवी ने पुलिस को बताया कि मकान का बैनामा उनके नाम पर है। वह इस मकान को खरीद चुकी हैं। उनके पास मकान के कागजात हैं। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई। प्रदीप गुप्ता और संतोष देवी के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई है। एसपी सिटी कुमार रण सिंह ने बताया कि मकान में ताला लगाकर सील कर दिया गया है। दोनों पक्षों से कागजातों के शुक्रवार को बुलाया गया है।
विज्ञापन


अनुज चौधरी हत्याकांड में आरोपी हैं ब्लॉक प्रमुख के पति और बेटे
मुरादाबाद। मझोला के नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में 10 अगस्त 2023 की शाम भाजपा नेता अनुज चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में संभल के ब्लॉक प्रमुख संतोषी देवी के पति प्रभाकर चौधरी, बेटे अनिकेत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक समेत 14 आरोपी हैं। इस मामले में ब्लॉक प्रमुख के पति प्रभाकर चौधरी और अनिकेत जमानत पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें