फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंबर निर्माण को लेकर हंगामा: न्यायिक अधिकारी और वकीलों में विवाद, जिला जज तक पहुंचा मामला

Sat, 01 Oct 2022 05:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कचहरी स्थित बगिया में दो अधिवक्ता अपने चैंबरों पर छत डलवा रहे थे। एक न्यायिक अधिकारी ने इसका विरोध किया और पुलिस को सूचना दे दी। सिविल लाइंस थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और कार्य रुकवा दिया। पुलिस ने मजदूरों को भी थाने भिजवा दिया।
विज्ञापन
कचहरी में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में पुलिस के खिलाफ वकीलों का हंगामा देखने को मिला। वकीलों ने पुलिस पर गलत कार्रवाई का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। दरअसल कचहरी परिसर में चैंबर निर्माण को  लेकर शनिवार दोपहर जमकर बवाल हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य रुकवाकर मजदूरों को थाने भेज दिया। इस बात पर अधिकवक्ता भड़क गए। उन्होंने जिला कोर्ट के बाहर जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन


कचहरी स्थित बगिया में दो अधिवक्ता अपने चैंबरों पर छत डलवा रहे थे। एक न्यायिक अधिकारी ने इसका विरोध किया और पुलिस को सूचना दे दी। सिविल लाइंस थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और कार्य रुकवा दिया। पुलिस ने मजदूरों को भी थाने भिजवा दिया। इस बात को लेकर अधिवक्ता इकट्ठा हो गए और उन्होंने पुलिस कर्मियों पर गलत कार्रवाई करने का आरोप लगाया। मामला जिला जज तक पहुंच गया। सूचना मिलने पर एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, एडीएम सिटी आलोक वर्मा भी मौके पर पहुंच गए और मामला शांत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें