फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिला की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन भड़क गए और उन्होंने हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा करने वाले लोगों को शांत किया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के रहने वाले प्रशांत मंडी चौक में रहते हैं। प्रशांत कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी गर्भवती पत्नी पूजा को प्रसव पीड़ा में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के खालसा मोहल्ला स्थित एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे को भर्ती कराया था। ऑपरेशन के दौरान पूजा ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। डॉक्टर ने महिला को रेफर कर दिया। इस बीच उसकी मौत हो गई। महिला की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने डॉक्टर और स्टाफ पर आपरेशन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को शांत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें