इन देशों में निर्यात पर पड़ा असर
निर्यातकों ने बताया कि वेनेजुएला समेत लैटिन अमेरिका के करीब 20 देशों में हस्तशिल्प उत्पादों का निर्यात होता है। इनमें ब्राजील, मेक्सिको, अर्जेंटीना, चिली, कोलंबिया, पेरू आदि शामिल हैं। हालात बदलने से इन सभी देशों के निर्यात पर फर्क पड़ रहा है।
वेनेजुएला समेत अन्य देशों में निर्यातकों ने सैंपल दिए हैं। अब बड़े आर्डर न के बराबर हैं। छोटे आर्डर से ही निर्यातकों को संतोष करना पड़ेगा। निर्यातकों को अब एडवांस और सुरक्षित शर्तों पर काम करने की जरूरत है। -जेपी सिंह, अध्यक्ष, यंग एंटरप्रेन्योर सोसायटी (वाईईएस)
अमेरिका व वेनेजुएला की आपसी तनातनी से निर्यातकों के आर्डर होल्ड हो गए हैं। निर्यातकों को चिंता बनी हुई है। कई कंपनियों ने हस्तशिल्प उत्पादों को बनाना कम कर दिया है। -नावेद उर्रहमान, सीओए सदस्य ईपीसीएच
अमेरिका से आर्डर कम मिलने की वजह से निर्यातकों ने छोटे देशों में बाजार की तलाश शुरू की थी। वेनेजुएला समेत कुछ देशों में सैंपल भेजने व खरीदारों से अन्य बातचीत चल रही है। - सुरेश कुमार गुप्ता, चेयरमैन, आईआईए हैंडीक्रॉफ्ट डेवलेपमेंट कमेटी
अब ट्रंप की नीति की वजह से निर्यातकों को और परेशानी बढ़ती दिख रही है। आने वाले कुछ महीनों में अमेरिका-वेनेजुएला की खींचतान काम को और प्रभावित करेगी। - विकास अरोड़ा, अध्यक्ष, मुरादाबाद एसईजेड, एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन