फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद-संभल हाईवे पर भीषण हादसा: डंपर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, सास-बहू समेत चार की मौत, 14 घायल

Fri, 24 Apr 2026 11:55 AM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, मैनाठेर (मुरादाबाद)

सार

मैनाठेर में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की माैत हो गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सभी लोग भात कार्यक्रम से लाैट रहे थे। 
विज्ञापन
हादसे के बाद माैके पर जुटे लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनाठेर थानाक्षेत्र में संभल-मुरादाबाद हाईवे पर शुक्रवार की सुबह छह बजे असदपुर की पुलिया के पास डंपर ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से टक्कर मार दी। भीषण हादसे में शांति देवी (65), उनकी बहू सुमन (35), पोता अजीत (12) और पोती सृष्टि (8) की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक पूर्व प्रधान वेद प्रकाश और डंपर चालक गुरमीत सिंह समेत 17 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे का कारण डंपर चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि संभल जिले के कैलादेवी थाना क्षेत्र भटौला गांव निवासी किसान नरेश सैनी की बेटी स्वाति की शादी 30 अप्रैल को होनी है।

अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र के सिहाली जहांगीर गांव से बरात आनी है। नरेश सैनी की पत्नी ऊषा का मायका मैनाठेर क्षेत्र के गुरेर गांव में है। बृहस्पतिवार की शाम परिवार के करीब 25 पुरुष और महिलाओं को साथ लेकर नरेश की पत्नी ऊषा ट्रैक्टर ट्राॅली से गुरेर गांव में अपने भाई तेज प्रकाश और सतीश सैनी के घर भात न्योतने गईं थीं।
विज्ञापन


नरेश के भाई विनोद और सुरेश के परिवार की महिलाएं भी ऊषा के साथ गईं थीं। बृहस्पतिवार की देर रात तक घर में नाच गाना चला। इसके बाद सभी लोग वापस अपने गांव भटौला लौटने लगे लेकिन तेज प्रकाश और सतीश के परिवार की महिलाओं ने सभी लोगों को जाने नहीं दिया और और देर रात होने के कारण सभी को रोक लिया था।

नरेश, उसके भाई सुरेश और विनोद शुक्रवार सुबह पांच बजे ही जाग गए और सभी को साथ लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर घर लौटने लगे। अभी इनकी ट्रैक्टर ट्रॉली संभल- मुरादाबाद हाईवे पर असदपुर की पुलिया के पास पहुंची थी कि पीछे आए से आ रहे बजरफुट भरे डंपर ने टक्कर मार दी।

इस हादसे में नरेश के भाई विनोद की पत्नी सुमन, मां शांति देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनोद का बेटा अजीत, बेटी सृष्टि समेत 19 लोग घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां डॉक्टरों ने विनोद के बेटे अजीत और बेटी सृष्टि को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया।

नरेश सैनी की तहरीर पर बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के हुसैन नगला निवासी गुरमीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।- कुंवर आकाश सिंह, एसपी देहात

हादसे में घायल
धर्मपाल (40) पुत्र रामचंद्र, गुरमीत सिंह (35) पुत्री बलविंदर डंपर चालक, मनीषा (16) पुत्री तेजप्रकाश, शशि (15) पुत्री जयप्रकाश, सृष्टि (6) पुत्री जयप्रकाश, आदित्य (10) पुत्र विनोद, मुन्नी(40) पत्नी धर्मपाल, सरोज (45) पत्नी सुरेश, सुरेश (48) पुत्र तोताराम, भूमिका (9) पुत्री नरेश, ऊषा(38) पत्नी नरेश, वेद प्रकाश (35) पुत्र रामफूल, ट्रैक्टर चालक, ममता (34) पत्नी वेदप्रकाश, संतोष (34) पत्नी दिनेश, मोनी (18) पुत्री गंगासरन, लक्ष्मी (40) पत्नी भूदेव, मोनिका (30) पत्नी पिंटू।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें