दो धाम की यात्रा के लिए बढ़ने लगी बुकिंग
गर्मियों की छुट्टियों में केदारनाथ व बद्रीनाथ की यात्रा के लिए बुकिंग बढ़ने लगी है। मुरादाबाद में तमाम टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी संचालकों ने दोनों धाम की यात्रा के लिए पैकेज जारी किए हैं। सात रात व आठ दिन का पैकेज 30 हजार रुपये का है। इसमें मुरादाबाद से हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, गुप्तकाशी, केदानरनाथ, जोशीमथ व बद्रीनाथ की यात्रा शामिल है।
रुद्रप्रयाग, गुप्तकाशी, केदारनाथ, जोशीमठ और बद्रीनाथ में पर्यटकों के ठहरने व खाने-पीने का खर्च भी इसमें शामिल है। इसके अलावा अमरनाथ यात्रा के लिए लोगों का उत्साह जारी है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब टिकट बुकिंग शुरू हो गई है।
एसोसिएशन के निर्णय के मुताबिक हम तुर्किये और अजरबैजान की बुकिंग नहीं ले रहे हैं। किसी पर्यटक को इन देशों में जाने की सलाह भी नहीं दे रहे हैं। इन दिनों देश से बाहर जाने के लिए सिंगापुर और देश के अंदर केदारनाथ पसंदीदा स्थान बने हुए हैं। लोग कश्मीर और लेह लद्दाख भी नहीं जा रहे हैं। - गौरव गुप्ता, प्रेम टूर एंड ट्रैवल्स