फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बंदरों से फसल बचाने को किसान बना भालू, अनोखे तरीके से कर रहा खेत की रखवाली, देखें संभल की Video

Tue, 17 Mar 2026 12:35 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

संभल के फिरोजपुर गांव में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे घरों से लेकर खेतों तक भारी नुकसान हो रहा है। परेशान किसानों ने अब भालू की पोशाक पहनकर फसलों की रखवाली शुरू कर दी है।
विज्ञापन
संभल में भालू जैसी ड्रेस पहले किसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल ब्लॉक क्षेत्र के गांव फिरोजपुर के जंगल में बंदरों का प्रकोप बना हुआ है। घर से लेकर जंगल तक में आतंक है। घरों में नुकसान के साथ फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे चिंतित कई किसानों ने अब अनूठा तरीका अपनाया है। वे भालू जैसी पोशाक पहनकर फसलों की रखवाली कर रहे हैं।

विज्ञापन


गांव फिरोजपुर में बंदरों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। गांव के निवासी अनमोल गर्ग बताते हैं कि बंदर निगाह चूकते ही नुकसान कर देते हैं। कभी रोटी ले जाते हैं तो कभी खाने का कोई सामान ले जाते हैं। यही नहीं, कपड़े व अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाते हैं।

विज्ञापन

खेती-किसानी करके परिवार को पाल रहे हैं लेकिन इसमें बंदर ज्यादा नुकसान पहुंचा देते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद भालू जैसी पोशाक ली और फिर इसे पहनकर बंदरों को भगाने का प्रयास किया जाता है। पूरा दिन इसी में गुजर जाता है।  - धर्मवीर, फिरोजपुर
 
बंदरों का आतंक बेहिसाब है। इन्हें डराने की उम्मीद में भालू जैसी पोशाक पहन लेते हैं और फिर पूरे दिन रखवाली करते हैं। जरा सी लापरवाही पर बंदर पूरी फसल को चौपट कर देते हैं। बड़ी समस्या है। कोई समाधान नहीं मिल रहा है। -  शमशाद, किसान, फिरोजपुर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें