मुरादाबाद में मतदान (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
जिले में 2511 मतदान केंद्र घोषित
आपत्तियों की तिथि समाप्त होने के बाद जिला प्रशासन ने 2511 मतदान केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इस मामले में राजनीतिक दलों से 18 सितंबर तक आपत्तियां एवं सुझाव मांंगे गए थे। इनमें कांठ विधानसभा के 419, ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र के 408, मुरादाबाद ग्रामीण विधानसभा के 399 मुरादाबाद शहर के 502 मतदान केंद्र शामिल हैं।
मुरादाबाद में मतदान (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
नगर विधानसभा क्षेत्र में 10 हजार बढ़े, बिलारी में 742 घटे वोटर : वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जारी मतदाता सूची की तुलना में सत्यापन में जिले की नगर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या में सबसे अधिक वृदि्ध हुई है। नगर विधानसभा में दस हजार से अधिक मतदाता बढ़े हैं। वहीं बिलारी विधानसभा क्षेत्र में 742 वोटर घट गए हैं।
मुरादाबाद में मतदान (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
जिले में मतदाताओं की संख्या विधानसभावार
कांठ 392092
ठाकुरद्वारा 377509
कुंदरकी 389816
बिलारी 358221
मुरादाबाद देहात 392543
मुरादाबाद शहर 539882