गिरफ्तार आरोपी ने शहर के चार अलग-अलग स्कूलों में परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की जगह बैठाने का ठेका लिया था। सर्विलांस की मदद से एसटीएफ ने तड़के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पकड़कर गिरोह के सरगना सोनू पाल को गिरफ्तार कर लिया।
बरेली यूनिट की एसटीएफ ने रविवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से साल्वर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने दूसरे राज्यों से चार स्कूलों में बैठाने के लिए को साल्वर बुलाए थे। सर्विलांस की मदद से एसटीएफ ने मुख्य आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए युवक का नाम सोनू पाल है और वह भगतपुर का रहने वाला है। पुलिस का दावा है कि पकड़ा गया आरोपी पूर्व में भी 11 अगस्त 2021 को गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान 9 लोगों को एसटीएफ ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था। गिरफ्तार आरोपी ने शहर के चार अलग-अलग स्कूलों में परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की जगह बैठाने का ठेका लिया था। सर्विलांस की मदद से एसटीएफ ने तड़के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पकड़कर गिरोह के सरगना सोनू पाल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि सोनू पाल ने दूसरे राज्यों से जिनसाल्वरो को बुलाया था वह इसके पकड़े जाने की खबर लगते ही फरार हो गए। सोनू पाल स्टेशन पर बाहर से बुलाए गए को साल्वरो को सेंटर तक पहुंचाने के लिए स्टेशन पहुंचा था। सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि साल्वर गिरोह का एक सदस्य पकड़ा गया है। उससे एसटीएफ और पुलिस के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। इस मामले में संलिप्त अन्य लोग भी शीघ्र ही पकड़े जाएंगे।