फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तेजस्वी ने मुरादाबाद में लिया बिरयानी का आनंद, लोगों के साथ ली सेल्फी, नैनीताल से जा रहे थे दिल्ली

Thu, 08 Jan 2026 06:40 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)

सार

नैनीताल से दिल्ली जाते समय बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुरादाबाद में एक चिकन बिरयानी की दुकान पर रुके। उन्होंने बिहार के कारीगरों के साथ बैठकर भोजन किया। तजस्वी के साथ लोगों ने सेल्फी भी ली। 
विज्ञापन
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव नैनीताल से दिल्ली के सफर के दौरान मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र में रुके। यहां उन्होंने हाईवे किनारे स्थित प्रसिद्ध होटल में रुककर बिरयानी का आनंद लिया।

विज्ञापन


बिना किसी तामझाम के दुकान के अंदर जाकर लोगों के साथ बैठकर बात भी की। उन्होंने दुकान में काम कर रहे कारीगरों से भी बातचीत की। खास बात यह रही कि वहां काम करने वाले कई कारीगर बिहार के रहने वाले थे।

तेजस्वी ने उनसे उनके हाल-चाल पूछे और काम-काज से जुड़ी जानकारी ली। जैसे ही लोगों को सूचना मिली कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री पास की दुकान पर मौजूद हैं। वहां भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों में तेजस्वी यादव के साथ सेल्फी लेने की होड़ दिखाई दी।
विज्ञापन


स्थिति को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इस दौरान अहमद पठान, अर्श अंसारी, एजाजुल चौधरी, इरफान अंसारी, रईसुछदीन, सरजात हुसैन माैजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें