फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जामा मस्जिद- हरिहर मंदिर केस की अब 24 फरवरी को सुनवाई, सर्वे के दाैरान हिंसा में हुई थी पांच की माैत

Thu, 08 Jan 2026 03:36 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी

सार

संभल जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताए जाने के वाद की चंदौसी कोर्ट में सुनवाई हुई। इसके बाद अब अगली सुनवाई 24 फरवरी को तय की गई। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में स्टे पर 12 जनवरी को सुनवाई होनी है। इसी को देखते हुए स्थानीय अदालत ने आगे की तारीख निर्धारित की।
विज्ञापन
संभल जामा मस्जिद मामले में सुनवाई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल की जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताकर अदालत में पेश किए दावे की बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान 24 फरवरी अगली तारीख तय की गई। यह वाद चंदौसी स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह के न्यायालय में विचाराधीन है।

विज्ञापन


इस मामले में स्टे पर सुप्रीम कोर्ट में 12 जनवरी को सुनवाई होनी है। माना जा रहा है इसीलिए स्थानीय न्यायालय ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 24 फरवरी नियत की है।

संभल में 19 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर केला देवी मंदिर के महंत ऋषिराज गिरी, अधिवक्ता हरिशंकर जैन समेत आठ लोगों ने सिविल जज सीनियर डिवीजन जनपद संभल की चंदौसी स्थित अदालत में वाद दायर किया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार  को सुनवाई के बाद डीजीसी प्रिंस शर्मा ने बताया कि न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई के लिए 24 फरवरी नियत कर दी है। बताया की सुप्रीम कोर्ट में इस मामले के स्टे पर सुनवाई के लिए 12 जनवरी की तारीख नियत है। 

बता दें कि इस दावे के दाखिल होने के बाद चंदौसी स्थित कोर्ट से जारी मस्जिद के सर्वे आदेश पर कोर्ट कमिश्नर बनाए गए अधिवक्ता के संभल पहुंचने पर भीड़ जुट गई थी। रोकने की कोशिश पर पुलिस से संघर्ष के बीच संभल में बवाल हो गया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें