राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ में भी नाराजगी
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश व अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों में टीईटी समस्या के समाधान के लिए शिक्षक 15 सितंबर को पीएम के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। प्रदेश महामंत्री जोगेंद्र पाल सिंह ने कहा कि कक्षा आठ तक पढ़ने वाले सभी शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्य कर दी गई है।
इससे प्रदेश के हजारों शिक्षकों की सेवा सुरक्षा व आजीविका को संकट में डाल सकती है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष प्रो. नारायण लाल गुप्ता ने भी विचार रखे। महामंत्री प्रो. गीता भट्ट ने कहा कि इस निर्णय से हजारों शिक्षक प्रभावित होंगे। यह स्थिति शिक्षकों के मनोबल को तोड़ेगी व शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगी।