फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: योगी के रामराज वाले बयान पर सपा सांसद बर्क का पलटवार, बोले- यहां किसी धर्म विशेष की सरकार नहीं चलेगी

Sat, 04 Jul 2026 11:42 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'रामराज' वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष और संवैधानिक राष्ट्र है, यहां किसी धर्म विशेष की सरकार नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि जनता विकास, रोजगार और महंगाई से राहत चाहती है तथा आगामी चुनाव में सपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने का दावा किया।
विज्ञापन
जियाउर्रहमान बर्क - फोटो : बर्क ट्वविटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश महात्मा गांधी, बाबा भीमराव आंबेडकर, अब्दुल कलाम आजाद और अब्दुल गफ्फार जैसे महान लोगों का है। इन सभी ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह कहना है संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का। उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष और सांविधानिक राष्ट्र है।

विज्ञापन


इस देश में किसी धर्म विशेष की सरकार नहीं चलेगी। सांसद ने शनिवार को अपने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा था कि बाबर राज नहीं, रामराज चलेगा।

सांसद ने कहा कि जनता तय करेगी कि किसकी हवा निकली है। किसी धार्मिक बात को लेकर रामराज चलेगा कहना गलत है। सांसद ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता खुशहाली और तरक्की चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरोजगारी खत्म होनी चाहिए और महंगाई कम होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें