घोड़े की एक दिन की खुराक
एक किलो चना, दो किलो जौ, एक किलो चोकर, 30 ग्राम नमक और 25 किलो हरी घास को एक साथ मिलाकर उसे मिलाकर तीन भाग में बांट लिया जाता है। इसके बाद सुबह नौ बजे, दोपहर एक बजे और शाम को साढ़े पांच बजे घोड़े को खाने को दिया जाता है। खुराक देने के बाद एक- एक घंटे मालिस की जाती है। इसके साथ घोड़ों को सरसों का तेल भी पिलाया जाता है।
मोंटीना और राठौर की जंप से बरस रहा सोना
नाम मोंटीना, उम्र करीब 14 साल, नस्ल थोरोब्रीड जिसकी जंप से खूब सोना बरस रहा है। मोंटीना ने प्रदेश स्तर पर तो नाम कमाया ही, ऑल इंडिया में भी कई मेडल चुकी है। इसी तरह राठौर भी मुरादाबाद पुलिस के लिए अहम घोड़ा है।
मोंटीना को 13 मार्च 2014 को पंजाब से एक लाख 57 हजार 500 में खरीदा गया था। तब मोंटीना की उम्र चार साल थी। मुरादाबाद में ही मोंटीना को ट्रेनिंग दी गई। उसने जंपिंग में महारथ हासिल की। मोंटीना के नाम प्रदेश और राष्ट्र स्तर पर 100 से ज्यादा मेडल हैं।
जिसमें गोल्ड और सिल्वर मेडल हैं। इसी तरह घोड़े राठौर की भी अपनी कहानी है। राठौर को 12 मार्च 2014 को एक लाख 57 हजार में खरीदा गया था। थोरोब्रीड नस्ल के राठौर को मुरादाबाद में ही ट्रेंड किया गया। इसी तरह अन्य घोड़ों में भी कुछ न कुछ खासियत है।
बेड़े में यह घोड़े भी शामिल
सौल, परमवीर, स्वास्तिक, डायमंड, नीलकंठ, भारत, बादल, राजा, कौशल, हिमवीर, गौरव, ध्रुव, अग्निवीर, दामिनी, उर्वी, रिमझिम, सरताज, बूस्टर, कमल, राजू, गुलाब नाम के घोड़े हैं।
घुड़सवारी प्रतियोगिता का आगाज आज से
डाॅ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी के मैदान में बृहस्पतिवार से यूपी पुलिस की घुड़सवारी प्रतियोगिता का आगाज हो गया। प्रतियोगिता में यूपी के अलावा उत्तराखंड के घोड़े और सवार भी भाग लेंगे। पुलिस अकादमी के एएसपी महेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में लखनऊ, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, बरेली और प्रशिक्षण जोन मुरादाबाद समेत आठ टीमों के घुड़सवार प्रतिभाग करेंगे।
जिसमें टेंट पैगिंग, शो जंपिंग, ड्रेसाज प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पहली बार उत्तराखंड की भी टीम प्रतिभाग कर रही है। चार दिन तक चलने वाली घुड़सवारी प्रतियोगिता का समापन 27 को होगा। विजेता व उपविजेता घुड़सवारों को अकादमी के एडीजी राजीव सभरवाल द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में मुरादाबाद के 29 घोड़े समेत 85 घोड़े अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। पुलिस अकादमी की टीम पिछले तीन साल से चैंपियन बनती आ रही है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश घुड़सवारी टीम ने 2021 में आईटीबीपी में आयोजित प्रतियोगिता में तृतीय स्थान और 2022 में बीएसएफ में आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगिता में ट्रेनिज जंप में प्रथम और शो जंपिंग में तीसरा स्थान हासिल किया था।