UP: दूसरे समुदाय के शादीशुदा युवक से करना चाहती है शादी, विरोध पर परिजनों को जेल भिजवाने को कर दी शिकायत
Sun, 07 Sep 2025 06:17 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
सार
पाकबड़ा क्षेत्र की युवती ने परिवार पर कार्रवाई की मांग की है। जांच में पता चला कि वह दूसरे समुदाय के शादीशुदा युवक से शादी करना चाहती है। परिवार ने विरोध किया तो युवती ने उन्हें जेल भिजवाने की धमकी दी।
पाकबड़ा थानाक्षेत्र के गांव में रहने वाली युवती ने अपने परिवार के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि युवती दूसरे समुदाय के शादीशुदा युवक से शादी करने पर अड़ी है। परिवार के लोगों ने विरोध किया तो युवती उन्हें ही जेल भिजवाने की धमकी देने लगी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अनुसूचित जाति की युवती का पड़ोसी गांव निवासी दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम संबंध हैं। वह प्रेमी से विवाह करना चाहती है। प्रेमी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। इसी बात को लेकर परिजनों और युवती के बीच विवाद चल रहा है।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने युवती के परिजनों को थाने बुला लिया। इसके बाद दूसरे समुदाय के व्यक्तियों को भी बातचीत के लिए शामिल किया। वहीं युवती ने थाने में ही स्पष्ट कहा कि वह अपने परिवार के साथ घर नहीं जाना चाहती क्योंकि उसे डर है कि परिवार के लोग उसके साथ कोई घटना कर सकते हैं।
विज्ञापन
विश्व दलित परिषद के राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह ने इस मामले में आरोप लगाया की युवती को दो बच्चों का पिता पंचायत चुनाव में चुनाव लड़ने के लिए इस्तेमाल करना चाहता है। इसलिए उससे अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी करना चाहता है। थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि युवती थाने आई थी। महिला पुलिस के माध्यम से समझाबुझा कर उसे परिजनों के साथ भेज दिया गया है।