फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Roadways: जनरथ बसों का घटा किराया, अब दिल्ली तक 321 रुपये में करें एसी बस का सफर

Thu, 26 Dec 2024 12:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सर्दियों में यात्रियों की कमी के कारण रोडवेज ने जनरथ बसों का किराया घटा दिया है। नई दरें 25 दिसंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेंगी। मुरादाबाद से दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों के लिए एसी बसों का किराया कम कर दिया गया है।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी के कारण रोडवेज की एसी बसों में यात्री घट गए हैं। साथ ही अब एसी की जरूरत भी नहीं है। लिहाजा सरकार ने जनरथ बसों का किराया घटा दिया है। मुरादाबाद से दिल्ली तक एसी बस में 321 रुपये में सफर कर पाएंगे। अब तक टू बाय टू जनरथ बस में यह किराया 380 रुपये था।

विज्ञापन


वहीं थ्री बाय टू जनरथ बस में दिल्ली तक का किराया 329 से घटाकर 296 रुपये कर दिया गया है। मुरादाबाद से मेरठ, अलीगढ़, आगरा, बरेली, लखनऊ आदि सभी शहरों के लिए किराये में यह कटौती की गई है। यह व्यवस्था 25 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक लागू रहेगी।

मुरादाबाद परिक्षेत्र की आरएम ममता सिंह ने बताया कि मुरादाबाद व पीतलनगरी डिपो से रोजाना औसतन 30 एसी बसें विभिन्न शहरों के लिए चलती हैं। सबसे ज्यादा यात्री दिल्ली, हरिद्वार, लखनऊ रूट पर रहते हैं। सर्दियों में इन रूटों पर भी यात्रियों की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन


इसलिए किराये में कटौती की गई है। वहीं सामान्य रोडवेज बसों के किराये पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। आरएम ने बताया कि परिक्षेत्र के मुरादाबाद, पीतलनगरी, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, नजीबाबाद, चांदपुर, नूरपुर डिपो के एआरएम को नए किराये के संबंध में सूचना जारी कर दी गई है।

ईटीएम में भी नया किराया अपलोड कर दिया गया है। 25 दिसंबर की सुबह से ही घटी हुई दरों पर यात्रियों से किराया लिया जा रहा है।

विज्ञापन

प्रमुख रूटों पर इस तरह घटा किराया
कहां से कहां तक बस का प्रकार पुराना किराया (₹) नया किराया (₹)
मुरादाबाद से कौशांबी थ्री बाय टू जनरथ 329 296
मुरादाबाद से कौशांबी टू बाय टू जनरथ 380 321
मुरादाबाद से आगरा थ्री बाय टू जनरथ 489 437
मुरादाबाद से आगरा टू बाय टू जनरथ 573 479
मुरादाबाद से अलीगढ़ थ्री बाय टू जनरथ 317 282
मुरादाबाद से अलीगढ़ टू बाय टू जनरथ 372 310
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें