फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रामपुर के बीड़ी कारोबारी के गोदाम और फर्म पर छापा, तीन करोड़ का माल जब्त, तत्काल 67 लाख जमा कराए

Fri, 26 Apr 2024 09:09 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

राज्य कर अधिकारियों रामपुर और मुरादाबाद के कारोबारियों के यहां छापे मारे। रामपुर के बीड़ी कारोबारी की दो फर्मों और गोदाम में से तीन करोड़ का माल जब्त किया गया। मुरादाबाद के केमिकल फैक्टरी के कारोबारी ने तत्काल 51 लाख रुपये जमा कराए हैं। 
विज्ञापन
रामपुर में बीड़ी गोदाम में मौजूद अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य कर अधिकारियों की टीम ने रामपुर के बीड़ी कारोबारी की दो फर्मों और गोदाम में छापा मारकर तीन करोड़ रुपये का माल जब्त किया। गोदाम अवैध ढंग से संचालित हो रहा था। जीएसटी चोरी पकड़े जाने पर कारोबारी ने तत्काल 67 लाख रुपये जमा किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। 

विज्ञापन


वहीं, मुरादाबाद के लाइनपार प्रकाश नगर स्थित केमिकल फैक्टरी में जीएसटी चोरी पकड़ी जाने पर कारोबारी ने तत्काल 51 लाख रुपये जमा किया है। राज्य कर के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड -1 आरए सेठ ने बताया कि रामपुर के एक चर्चित बीड़ी कारोबारी की शिकायतें कई दिनों से मिल रही थीं।

इस मामले में एसआईबी की टीमों को गोपनीय जांच के लिए लगाया गया। जानकारी मिली कि कारोबारी की बरेली में भी एक फर्म है और रामपुर में अवैध गोदाम संचालित करता है। इसी आधार पर बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े आठ बजे  30 अधिकारियों की तीन टीमें गठित की गईं। 
विज्ञापन


टीमों ने रामपुर के गोदाम, बरेली और रामपुर की दो फर्मों पर एक साथ छापा मारा। रामपुर स्थित गोदाम का अवैध ढंग से संचालन हो रहा था। गोदाम में लगभग तीन करोड़ रुपये के तेंदू पत्ते का स्टॉक पाया गया।

पूछने पर  व्यापारी गोदाम का हिसाब प्रस्तुत नहीं कर सका। व्यापारी ने बताया कि एक किलो तेंदू पत्ते से 1000 बीड़ी का निर्माण होता है। ट्रेड के व्यापारियों द्वारा तेंदू पत्ते की खरीद से पहले अन्य नामों से  फर्म बनाकर नीलामी के माध्यम से कारोबार करता था। जिसकी बिक्री लेखा पुस्तकों के बाहर कैश के रूप में कर दी जाती है।

Trending Videos

कम टैक्स आने पर राज्य कर अधिकारी हुए सक्रिय
पिछले वर्ष की तुलना में बीड़ी कारोबारियों ने कम राज्य कर जमा किया है। इसी वजह से  बीड़ी व तेंदू पत्ते के व्यापारियों पर राज्य कर विभाग उच्चाधिकारियों ने मुरादाबाद के  अधिकारियों को पैनी नजर रखने से निर्देश दिए। जांच के समय तक व्यापारी ने तत्काल 67 लाख रुपये नकद जमा कर दिया। संयुक्त आयुक्त मोहित गुप्ता की जांच में जीएसटी चोरी का मामला पकड़ा गया है। 
विज्ञापन

मुरादाबाद की केमिकल फैक्टरी में भी जीएसटी चोरी पकड़ी गई 
राज्य कर  एसआईबी के संयुक्त आयुक्त श्रीहरि मिश्रा के नेतृत्व में उपायुक्त विकास बहादुर चौधरी, धर्मेन्द्र सिंह सचान, सहायक आयुक्त रनंजय यादव,  चरण सिंह की टीम ने मुरादाबाद के लाइनपार प्रकाशनगर स्थित केमिकल फैक्टरी में छापा मारा।

इस फैक्टरी के संचालक आगरा की एक बोगस फर्म से खरीद फरोख्त कर रहे थे। आगरा की वह फर्म अभी अस्तित्व में नहीं है। इसके अलावा फैक्टरी संचालक ने राज्य कर विभाग में  2023-24 के लिए 50.78 लाख रुपये की आईटीसी क्लेम किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें