फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुरादाबाद में ग्रामीण पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव, हिरासत में दो लोग, हिंदू संगठनों के लोग पहुंचे थाने

Fri, 11 Apr 2025 06:13 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)

सार

कासगंज निवासियों पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने का आरोप है। युवक की शिकायत पर हिंदू संगठनों ने पुलिस से संपर्क किया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन की जांच शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने दो लोगों को धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने के आरोप में हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। मामले की जानकारी पर हिंदू संगठनों से जुड़े लोग भी कोतवाली पहुंच गए और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नगर के मोहल्ला बंजारान के वार्ड 12 में छोटे लाल के मकान में कासगंज के दो लोग करीब एक सप्ताह से किराये पर रह रहे हैं।

विज्ञापन


अलीगढ़ के थाना अतरौली के गांव नगला निवासी लालू नायक भी पुरानी व्यवसायिक जान पहचान के चलते उनके साथ रहने के लिए तीन दिन पूर्व पहुंचा था। लालू नायक का कहना है कि वह टैटू बनाने का काम करता है। उसके भाई ने इस कार्य के लिए कासगंज निवासियों के पास उसे भेजा था। 

लालू का कहना है कि कासगंज निवासी दोनों लोग ईसाई धर्म को मानते हैं वह बृहस्पतिवार शाम को कहीं जाने के लिए गाड़ी में बैठे थे। तभी आरोपियों ने हिंदू देवताओं के प्रति अपशब्द कहना शुरू कर दिया।  इसका उसने विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उस पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला।
विज्ञापन


जिसकी शिकायत लालू नायक ने इंस्टाग्राम पर बजरंग दल के नगर उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह से की। अर्जुन सिंह ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे तो दोनों आरोपियों के कमरे में जाकर देखा तो वहां पर ईसाई धर्म से संबंधित सामग्री रखी हुई थी। आरोपियों के मोबाइल में भी  ईसाई धर्म से संबंधित सामग्री थी।

जिस पर उन्होंने इसकी सूचना 112 डायल पुलिस को दी। सूचना पर 112 डायल पुलिस मौके पर आई और दोनों आरोपियों को पकड़कर कोतवाली ले आई।  उन्हें कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री पंकज सिंह और साजन शर्मा,  भाजपा के नागेंद्र लांबा, कमलेश कुमार आदि कोतवाली पहुंच गए।

उन्होंने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक से मिलकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा ने बताया कि उन्हें अभी संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने पर उसकी जांच के बाद  ही शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें