मुरादाबाद के पासिंग आउट परेड के बाद 403 सिपाही उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बन गए हैं। सिपाहियों के इस बैच को कोरोना जैसी आपदा से निपटने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी गई है। शुक्रवार को पीएसी की तीनों वाहिनियों में पासिंग आउट परेड आयोजित की गई।
विज्ञापन
परेड की सलामी कमांडेट द्वारा ली गई। 24वीं वाहिनी में 100, 23वींवाहिनीं में 150 और नौवीं वाहिनी पीएसी में 153 सिपाही दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार परेड में सिपाहियों के परिजनों को आमंत्रित नहीं किया गया था।