फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी की हदें पार: सिपाही ने दी पत्नी को दिल दहलाने वाली यातनाएं... गर्म पेचकस से दागा; इसलिए की हैवानियत

Thu, 15 Aug 2024 01:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में सिपाही विकास सिंह ने गर्म पेचकस से पत्नी के शरीर को कई जगह दागा। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी सिपाही और उसके मां-बाप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी उन्नाव जिले में तैनात है।
विज्ञापन
UP police constable - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना इलाके में रहने वाले सिपाही ने दरिंदगी की हदें पार कर दीं। आरोपी सिपाही ने गर्म पेचकस से अपनी पत्नी के शरीर को कई जगह दागा। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी सिपाही और उसके मां-बाप के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी सिपाही उन्नाव जिले में तैनात है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मैनाठेर थाना इलाके के नसीरपुर के रहने वाले सुखवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी शिवाली की शादी तीन साल पहले पाकबड़ा के गांव जेवड़ा निवासी विकास सिंह के साथ की थी। विकास पुलिस विभाग में सिपाही है और उसकी तैनाती उन्नाव जिले में चल रही है। 

आरोप है कि शादी के बाद से ही विकास और उसके पिता सत्यप्रकाश सिंह और मां विनोद देवी ने शिवाली को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। दहेज में कार की मांग की गई। बेटी के जन्म के बाद शिवाली का उत्पीड़न और बढ़ गया।
विज्ञापन


13 अगस्त को विकास छुट्टी लेकर घर आया और उसने शिवाली के साथ मारपीट की। उस पर तरह-तरह के आरोप लगाए। इस दौरान आरोपी सिपाही ने गर्म पेचकस से पत्नी के शरीर पर घाव कर दिए। उसे तरह-तरह की यातनाएं दीं। पीड़िता ने किसी तरह जान बचाकर अपने ममेरे भाई सैंकी को फोन पर घटना की जानकारी दी। तब सैंकी ने अपने फूफा सुखवीर सिंह को फोन किया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

पीड़िता के पिता और अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए और उसे लेकर अस्पताल गए। सीओ हाईवे कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर पीड़िता के पति और सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें