घटना पर किसानों ने जताई नाराजगी
घटना को लेकर किसानों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इस समय खेतों में खड़ी फसलें सूख रही हैं। वह दिन रात पानी लगाकर फसलों को बचाने में लगे हुए हैं। किसानों की समस्या को देखते हुए फायरिंग प्रशिक्षण सप्ताह में तीन दिन के स्थान पर एक दिन कराया जाए। इसके अलावा किसानों ने भूमिगत फायरिंग रेंज बनवाने की मांग की है। क्योंकि पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं घट चुकी हैं।