फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मिलाते रहिए...फोन नहीं उठाते मुरादाबाद जिले के अफसर, लोगों को कैसे मिले राहत, जनप्रतिनिधि भी परेशान

Fri, 09 Jan 2026 12:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

दिशा और विधान परिषद समिति की बैठकों में शिकायत के बाद भी मुरादाबाद जिले के अधिकारी सीयूजी नंबर पर फोन नहीं उठा रहे हैं। अमर उजाला की पड़ताल में सुबह 11 से 12 बजे के बीच कई आला अधिकारियों को कॉल की गई लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
मुरादाबाद के अफसर नहीं उठा रहे फोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिशा की बैठक में फोन रिसीव नहीं करने की शिकायत के बाद भी अफसरों की कार्यप्रणाली नहीं बदली। बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से 12 बजे बीच फोन करने पर जिले के आला अफसरों ने कॉल रिसीव नहीं की। यही नहीं किसी भी अधिकारी ने काॅल बैक करके फोन करने की वजह जानने की जहमत नहीं उठाई।

विज्ञापन


जिले के अधिकारी सीयूजी नंबर पर आने वाले फोन नहीं उठाते हैं। यह शिकायत आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियाें की थी। दिशा की बैठक में इस मुद्दे को उठाया जा चुका है। बुधवार को सर्किट हाउस में हुई विधानसभा परिषद समिति की समीक्षा बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा भी की गई।

जिसपर विधान परिषद समिति के सभापति कुंवर महाराज सिंह ने कहा कि सुबह 10 से 12 बजे के बीच अधिकारी फोन जरूर उठाएं। जिले के अधिकारी सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच आम लोगों का फोन उठाते हैं या नहीं, अमर उजाला ने इसकी बृहस्पतिवार को पड़ताल की। सुबह 11 बजे से 12 बजे के बीच जिले के अलग-अलग अधिकारियों को काॅल की गई। लेकिन अफसराें ने फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन

इन्होंने नहीं उठाया फोन
नगर आयुक्त :
सुबह 11:35 बजे
बीएसए : सुबह 11:36 बजे
एमडीए वीसी : सुबह 11:39 बजे
डीआईओएस : सुबह 11:39 बजे
डीएम : सुबह 11:49 बजे
एसडीएम सदर : सुबह 11:41 बजे
एसडीएम बिलारी : सुबह 11:42 बजे
सीएमओ : सुबह 11:42 बजे
अपर नगर आयुक्त (अजित कुमार) : सुबह 11:47 बजे
सीडीओ : सुबह 11:49 बजे
चीफ इंजीनियर बिजली : सुबह 11:56 बजे

तत्काल फोन नहीं उठाते अधिकारी : गुंबर
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर के मुताबिक अधिकारी फोन करने पर तत्काल नहीं उठाते हैं। 60 फीसदी अधिकारी बाद में काॅल बैक करते हैं। जबकि जनता से जुड़े मुद्दों पर उसी वक्त बात करने की जरूरत होती है। 30 फीसदी अधिकारी फोन ही नहीं उठाते हैं। कितना भी काॅल कर लीजिए। सिर्फ दस फीसदी अधिकारी ही हैं जो उनकी काॅल रिसीव करते हैं। कुछ अधिकारियों के बात करने का लहजा भी ठीक नहीं होता है। 

एक काॅल में उठा एसएसपी का फोन
पड़ताल के दाैरान कुछ अधिकारियों ने काॅल रिसीव भी किए। लेकिन इनकी संख्या काफी कम रही। एसएसपी सतपाल अंतिल का फोन एक काॅल में ही उठ गया। एसडीएम ठाकुरद्वारा, बिलारी, एडीएम सिटी के फोन उठ गए।

नगर आयुक्त का नहीं उठता फोन, मुलाकात भी नहीं करते
बसपा जिलाध्यक्ष निर्मल सागर का कहना है कि डीएम और पुलिस अधिकारियों के फोन तो उठ जाते हैं। मुलाकात भी आसानी हो जाती है। उनका आरोप है कि कई बार नगर आयुक्त काे काॅल कर चुके हंै। लेकिन उनका फोन कभी नहीं उठा। उनसे मुलाकात की भी कोशिश की गई पर वह कभी नहीं मिले।
विज्ञापन

समय लेकर जाने पर मिलते हैं अधिकारी
सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव का कहना है कि समय लेकर जाने पर अधिकारी मिलते हैं। अधिकारी काॅल करने पर रिसीव भी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें