फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: उझारी में महिला की हत्या, आज होना था दूसरा निकाह; किराए के मकान में प्रेमी और बच्चों के साथ रह रही थी आयशा

Wed, 10 Jun 2026 12:24 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

अमरोहा जिले के उझारी प्रेमी और बच्चों के साथ किराये के मकान में रह रही महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला का आज दूसरा निकाह होना था। महिला के प्रेमी पर हत्या का शक है। गले पर चोट के निशान मिले हैं। 
विज्ञापन
sambhal murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा जिले के उझारी में किराए के घर में चार बच्चों के साथ रह रही संभल की महिला आयशा (40) की हत्या कर दी गई। बताते हैं कि महिला के साथ उसका संभल निवासी प्रेमी भी कई दिन से उनके साथ रह रहा था। बुधवार को दोनों का निकाह होना था। लेकिन निकाह से पहले ही महिला की हत्या हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताते हैं कि संभल के मोहल्ला कोट निवासी आयशा के पति की मौत के बात आयशा चार साल पहले चार बच्चों को साथ लेकर उझारी पहुंच गई। यहां किराए के मकान में रहना शुरू कर दिया। महिला के दो बड़े बच्चे मजदूरी करते थे और महिला दो छोटे बच्चों के साथ घर पर रहती थी। 

महिला के बेटे शाहिद ने बताया कि रोजाना की तरह सभी घर के आंगन में सो रहे थे जबकि उनकी मां आयशा कमरे में सो रही थी। एक व्यक्ति भी घर के आंगन में ही सो रहा था। जिससे आयशा बुधवार को निकाह करने वाली थी। वह कई दिन से घर में रह रहा था। 
विज्ञापन

आयशा के चेहरे पर था खून
बुधवार की सुबह को उठकर देखा तो कमरे में कई जगह खून पड़ा था। आयशा के चेहरे पर भी खून था और वह मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। उसे देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उसके साथ हत्या से पहले मारपीट की गई हो। 

 

बेटे का कहना है कि उसकी मां की हत्या दुपट्टे से गला दबाकर की गई है। संभल का रहने वाला महिला का प्रेमी गायब है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। 

 
विज्ञापन

फिलहाल शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।थाना प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें