फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: आठ साल की बच्ची से दरिंदगी का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, पकड़े जाने से पहले घर पर चला बुलडोजर

Tue, 09 Jun 2026 08:47 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)

सार

बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को अमरोहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। युवक को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
घटना के बाद गांव पहुंचे एसपी लखन यादव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रहरा थानाक्षेत्र के गांव में अनुसूचित जाति की आठ वर्षीय बच्ची से दरिंदगी के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। सोमवार की रात को आरोपी के घर पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया था। गांव में तनाव को देखते हुए रातभर पुलिस तैनात है।

विज्ञापन


थानाक्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय मासूम बच्ची को सोमवार की दोपहर करीब दो बजे पड़ोस का रहने वाला 20 वर्षीय दूसरे समुदाय का युवक बहला फुसलाकर खेत पर ले गया था। बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। बच्ची रोते हुए अपने घर पर पहुंची थी। थाना पुलिस के साथ ही एसपी लखन सिंह यादव पहुंचे थे और जांच पड़ताल की थी।

आरोपी को खोजबीन नहीं कराने पर पुलिस प्रशासन की टीम ने आरोपी के घर के अवैध निर्माण को सोमवार रात करीब नौ बजे बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया था। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मंगलवार की सुबह को आरोपी को जंगल से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन

आरोपी का एनकाउंटर कराने की मांग, लगाया जाम
बुरावली में मंगलवार दोपहर को आठ वर्षीय मासूम से दरिंदगी के आरोपी का एनकाउंटर कराने की मांग को लेकर मासूम बच्ची के परिजनों और ग्रामीणों ने हसनपुर रहरा मार्ग पर जाम लगा दिया। दोपहर करीब 2:30 बजे बीच ग्रामीण सड़क पर लकड़ी का तखत डालकर बैठ गए। रोड पर जाम लगा दिया।

जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग की है कि मासूम बच्ची के साथ अपराध करने वाले आरोपी का पुलिस जल्द से जल्द एनकाउंटर करे।

कहा कि आरोपी पक्ष के कब्जे से पीड़ित परिवार की दो बीघा जमीन वापस दिलाई जाए। जाम की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस के समझाने पर ग्रामीण शांत हो गए। दोपहर करीब तीन बजे तक जाम रहा। जाम खुलने के बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें