बाद में आरोपी बच्ची को गंभीर हालत में छोड़कर भाग गया। बच्ची के अचानक घर के बाहर से गायब होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजन गांव के बाहर नहर किनारे पहुंचे तो बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। तुरंत उसी स्थान पर पहुंचे जहां बच्ची पड़ी हुई थी।
लहूलुहान हालत में बच्ची को देखकर परिजन अचंभित रह गए। थोड़ी देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सैदनगली थानाध्यक्ष विकास सहरावत फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया।
बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अमित कुमार आनंद भी घटनास्थल पर पहुंच गए और पूरे मामले की जानकारी हासिल की। उनके निर्देश पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किसी ने नहीं देखा और न बच्ची कुछ बताने की स्थिति में थी, इसलिए पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। साथ ही गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो आरोपी की पहचान कुंदरकी भूड़ के रहे वाले गजेंद्र के रूप में हुई।
इसके बाद सीओ पंकज त्यागी के निर्देशन में टीम ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए। थानाध्यक्ष विकास सहरावत के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को बेगपुर मुंडा गांव के जंगल में नहर के पुल के पास घेर लिया। इस दौरान वह बाइक पर सवार होकर भागने की फिराक में था। पुलिस ने गजेंद्र से रुकने के लिए कहा तो उसने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने भी जबावी फायरिंग की तो गजेंद्र पैर में लोगों लगने से घायल हो गया। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक बाइक, तमंचा, कारतूस भी बरामद हुआ है। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल गजेंद्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले की सीसीटीवी कैमरे की मदद से पहचान करके उसे बारह घंटे के भीतर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची की हालत सामान्य स्थिति में है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
- अमित कुमार आंनद, एसपी अमरोहा