फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: संभल में मस्जिद और मकानों पर फिर चला बाबा का बुलडोजर, प्रशासन ने की अवैध निर्माण पर कार्रवाई

Tue, 06 Jan 2026 01:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल के रायाबुजुर्ग गांव में सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मस्जिद और दो-तीन मकानों को ध्वस्त कर दिया। नोटिस और समय देने के बाद भी निर्माण नहीं हटाए जाने पर यह कदम उठाया गया। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के साथ विस्तृत जांच कराने की बात भी कही है। 
विज्ञापन
संभल में प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल जिले के रायाबुजुर्ग गांव के पास सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासनिक टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध रूप से बनी मस्जिद और दो-तीन मकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग माैके पर डटे रहे। 

विज्ञापन


संभल के क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि रायाबुजुर्ग में कुछ लोगों ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण कर लिया था। इसमें एक मस्जिद और दो-तीन मकान शामिल थे। कब्जाधारियों ने तीन दिन का समय मांगा था लेकिन तय समय में निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने अवैध रूप से बनी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया।

मकान मालिकों को भी कई बार नोटिस दिए गए लेकिन उन्होंने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी। तहसीलदार धीरेंद्र कुमार ने बताया कि संबंधित लोगों ने निर्माण और जमीन को लेकर कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया। अब वह स्वयं अतिक्रमण हटाने में लगे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 से 14 के दौरान लोगों ने सरकारी भूमि पर मस्जिद और तालाब की जमीन पर बरात घर बनाकर उनका व्यावसायिक उपयोग किया था। इन सभी अतिक्रमणों को हटाया जा चुका है। तहसीलदार ने बताया कि पूरे मामले में जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें