आरोप है कि उन्होंने कहा कि पहले मेडिकल कराकर बेटी का वर्जिनिटी सर्टिफिकेट लेकर आने को कहा। नाबालिग छात्रा की मां के विरोध करने पर मदरसे के कर्मचारियों ने गाली-गलौज की और दोबारा आने के लिए मना कर दिया।
इसके बाद उन्हें टीसी थमा दी गई। कई बार गुहार लगाने के बाद भी छात्रा को दोबारा दाखिला नहीं दिया गया। मजबूर होकर पीड़िता के पिता ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने पाकबड़ा थाना प्रभारी को मामले की जांच सौंपी है।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ निवासी व्यक्ति ने मदरसे के खिलाफ शिकायत दी है। इस प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, मदरसे की तरफ से इस मामले को बेबुनियाद बताया गया है।