फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रात में कहां चला गया शाहेदीन, परिवार को नहीं जानकारी; पुलिस का दावा-दिन में की रेकी और फिर...

Wed, 01 Jan 2025 02:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में मंडी समिति पुलिस चौकी के पास भीड़ की पिटाई से घायल हुए गोकशी के आरोपी शाहेदीन (38) की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने शाहेदीन के भाई आलम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या में केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती शाहेदीन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के गलशहीद के असालतपुरा भूड़े का चौराहा निवासी शाहेदीन के परिवार को कोई जानकारी नहीं थी कि वह कहां गया है। उसके भाई शहजाद ने बताया कि रविवार रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य हो गए थे। रात में करीब दो बजे अदनान उसे बुलाकर ले गया था। इसके बाद वह घर से बाहर चला गया था। 
विज्ञापन


उसने परिवार के किसी सदस्य कोई जानकारी नहीं दी थी। सुबह उन्हें जानकारी मिली कि मंडी समिति में शाहेदीन के साथ मारपीट की गई है। शाहेदीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और देर रात उसकी मौत हो गई।

बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में जीते मेडल, प्रोटीन लेने की वजह से पड़ गया था बीमार
शाहेदीन एक समय में बॉडी बिल्डिंग करता था। उसने कई प्रतियोगिता में भाग लिया और मेडल भी जीते थे। वह नियमित जिम में एक्सरसाइज करता था। परिवार के लोगों का कहना है कि प्रोटीन लेने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई थी। वह लंबे समय तक बीमार चल रहा और उसके गुर्दे के इलाज भी चल रहा था। अब वह ठीक होने लगा तो उसने काम धंधा शुरू किया था।
विज्ञापन


असालतपुरा में तैनात रही पुलिस
पुलिस ने सोमवार देर रात में ही शाहेदीन के शव का पोस्टमार्टम करा दिया था और मंगलवार सुबह ईदगाह के पास कब्रिस्तान में शव को दफना दिया गया। इस दौरान पुलिस तैनात रही। इसके अलावा असालतपुरा और भूड़े चौराहे भी पुलिस को अलर्ट किया गया।

पुलिस का दावा-दिन में की रेकी, फिर रात में गोकशी, 
गोकशी के मामले में शाहेदीन के साथी अदनान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि उसने पूछताछ में बताया कि वह रविवार सुबह ही मंडी समिति में घूमकर छुट्टा पशु देखकर गया था। इसके बाद रात में शाहेदीन को साथ लेकर मंडी समिति पहुंचा और गोकशी की घटना को अंजाम दिया था।

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल के पास ही एक स्कूटी मिली थी। जिसके नंबर की जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिस शाहेदीन के साथी अदनान तक पहुंच गई। पुलिस ने गलशहीद के असालतपुरा भूड़ा का चौराहा निवासी अदनाम को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने दिन में छुट्टा गोवंशीय पशुओं की रेकी की थी।

इसके बाद रात में करीब दो बजे दोनों मंडी समिति पहुंच गए और उन्होंने एक पशु को पकड़ लिया। उसे अंधेरे में ले जाकर गोकशी की। इसी दौरान भीड़ आ गई तो वह मौके से भाग गया। शाहेदीन को भीड़ ने घेर लिया था। मंगलवार शाम पुलिस ने अदनान को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
 

पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल
शाहेदीन के परिवार में पत्नी फरजाना, बेटा अहरम, वसी, और फिजजान हैं। पत्नी और बेटों का रो रोकर बुरा हाल है। शाहेदीन के बड़े भाई शहजाद, आलम और गुड्डू हैं।


 
विज्ञापन

भीड़ की पिटाई से घायल गोकशी के आरोपी की मौत
आपको बता दें कि मुरादाबाद में मंडी समिति पुलिस चौकी के पास भीड़ की पिटाई से घायल हुए गोकशी के आरोपी शाहेदीन (38) की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने शाहेदीन के भाई आलम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शाहेदीन के एक साथी अदनान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब तीन बजे मझोला क्षेत्र में मंडी समिति परिसर में कुछ लोग गोकशी कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर भीड़ जमा हो गई और घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया था। तीन आरोपी मौके से भाग निकले थे। गुस्साई भीड़ ने पकड़े गए युवक की लाठी डंडों से पिटाई की थी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को उग्र से बचाया और घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। 

पूछताछ में पता चला कि घायल व्यक्ति गलशहीद के असालतपुरा निवासी शाहेदीन है। पुलिस ने शाहेदीन और उसके साथियों पर गोकशी के मामले में केस दर्ज किया। सोमवार देर रात शाहेदीन की उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम से रिपोर्ट से पता चला कि उसकी बेरहमी से पिटाई की गई थी। जिस कारण उसकी मौत हुई है। सोमवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में शाहेदीन के शव को सुपुर्दे खाक किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें