फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रामपुर में सरकारी शिक्षिका का नग्न शव मिला, पति से चल रहा था मनमुटाव,  हत्या की आशंका

Mon, 06 Apr 2026 03:06 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

रामपुर में महिला शिक्षिका नग्न शव उसके कमरे से बरामद किया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
रामपुर में शिक्षिका की माैत की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के शिव विहार कॉलोनी में एक सरकारी शिक्षिका का नग्न शव उसके किराए के मकान में मिला। शिक्षिका की पहचान एकता उर्फ पूजा के रूप में हुई है। वह बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत थी। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


शिक्षिका एकता अपने पति राहुल और बेटे के साथ करीब दो साल से शिव विहार कॉलोनी में सुभाष के मकान में किराए पर रह रही थी। बताया जाता है कि राहुल नशे का आदी था। इसके चलते घर में अक्सर झगड़े होते थे। कुछ दिन पहले झगड़ा होने के बाद राहुल अपने बेटे को लेकर मेरठ चला गया था।

घटना का खुलासा तब हुआ जब सोमवार सुबह दूधवाला आया और कई आवाजें देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से झांकने पर उसने एकता का शव नग्न अवस्था में पड़ा देखा। दूधवाले ने शोर मचाकर मोहल्ले वालों को सूचना दी।
विज्ञापन


जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को ढका और शुरुआती जांच की। शिक्षिका के मायके और ससुराल वाले भी सूचना मिलने पर रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी इस बारे में जानकारी ली। 

मेरठ की रहने वाली थी शिक्षिका
एकता उर्फ पूजा मूल रूप से मेरठ जिले के मवाना तहसील के खटीना गांव की निवासी थी। वह चमरौवा ब्लॉक के ठाकुरद्वारा स्थित एक परिषदीय स्कूल में तैनात थी। पड़ोसियों के अनुसार, पति राहुल के नशे की लत के कारण उनके बीच अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद के चलते राहुल कुछ दिन पहले बेटे को लेकर मेरठ चला गया था।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें