फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तीन साल की बेटी का गला रेता, नशेड़ी पिता ने सूखे कुएं में फेंक दी लाश

Sat, 11 May 2019 03:28 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
अमरोहा के नौगांवा सादात में नशेड़ी पिता ने तीन वर्षीय बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। शव सूखे कुएं में फेंक दिया। देर रात उसके घर पहुंचने पर परिजनों ने बच्ची के बारे में पूछताछ की तो उसने कुएं में गिरने की बात कही। 
विज्ञापन


परिजन उसे लेकर खेत पर पहुंचे तो बेटी का शव कुएं से बाहर निकाल लाया। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचकर मासूम का शव कब्जे में लिया गया है। आरोपी पिता को हिरासत में लिया गया है। 

वारदात नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के ढक्का गांव की है। यहां पर किसान मिश्री का परिवार रहता है। उसके दो बेटे हैं। बड़े बेटे पुष्पेंद्र की शादी नूरपुर के गांव मझोला निवासी सर्वेश के साथ हुई थी। सर्वेश की दो बेटियां हैं। 
विज्ञापन


इसमें पांच वर्ष की भावना और तीन वर्ष की भूमिका है। मजदूरी करने वाला पुष्पेंद्र शराब का आदी बताया गया है। शुक्रवार देर रात थाने पहुंची पुष्पेंद्र की सास शकुंतला देवी और ससुर जयपाल ने बताया कि देर शाम नशे की हालत में पुष्पेंद्र दोनों बेटियों को लेकर खेत पर गया था। 
विज्ञापन

उनका आरोप है कि पुष्पेंद्र ने बेटी भूमिका की धारदार हथियार से गर्दन काट कर हत्या कर दी और शव जंगल में ही एक कुएं में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह बड़ी बेटी के साथ घर लौट आया। 

परिजनों ने भूमिका के बारे में पूछा तो उसने कुएं में गिरने की बात कही। इसके बाद परिजन पुष्पेंद्र को लेकर खेत पर पहुंचे। यहां पुष्पेंद्र की निशानदेही पर ग्रामीणों ने बच्ची के शव को कुएं से बाहर निकला। बच्ची के लहूलुहान शव को देख ग्रामीण दंग रह गए। बच्ची की मां सर्वेश ने अपने मायके में घटना की जानकारी दी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें